हिंदी
मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार का कहर
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार वैगनआर कार सब्जी की दुकान में घुस गई। दुकान के पास एक ग्राहक ने भी भागकर जान बचाई। इस हादसा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार दरअसल गुरुवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ए टू जेड रोड पर सुबह सवेरे एक महिला कार चलाना सीख रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार महिला की ये वैगनआर कार सड़क किनारे स्थित एक सब्जी की दुकान में घुस गई। पास खड़े सब्जी बेचने वाले ने भाग कर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान में रखे सारे फल और सब्जियां इधर-उधर बिखर गए। गनीमत रही कि दुकानदार को कोई चोट नहीं आयी।
बरहाल गानीमत ये रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नही आई।
ये घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया जो इस समय जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मुजफ्फरनगर तक पहुंची ईरान-अमेरिका युद्ध की आंच, जानिए कैसे, इनकी बढ़ी मुश्किलें
इस घटना के बारे में दुकानदार मोनू ने बताया कि वह यहीं पर काम करते हैं। A to z रोड पर एक महिला कार चलाना सीख रही थी इस दौरान अचानक वह होपलेस हो गई और उसने पैर पर एक्सीलेटर को जोर से रख दिया। जिससे कार की रेस तेज हो गई। और बेकाबू होकर दुकान पर टकरा गई।
मुजफ्फरनगर पुलिस कार्यालय में SSP का एक्शन देखकर अफसरों के उड़े होश, कहा- किसी ने लापरवाही की तो…
घटना सुबह 7:30 की है। गनीमत रही कि सब्जी बेचने वाला बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार भीड़भाड़ वाले बाजार का मुख्य चौराहा होने के बावजूद यहां कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। इसके परिणामस्वरूप, प्रतिदिन दर्जनों बाइक सवार, पैदल यात्री और साइकिल सवार दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं।
उन्होंने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
Location : Muzaffarnagar
Published : 13 March 2026, 1:42 PM IST
Topics : Car Collid Muzaffarnagar muzaffarnagar news shop