Road Accident: रायबरेली में फिर दिखा तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर, मौके पर मौत; जानिये पूरा अपडेट

रायबरेली में देर रात तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे बछरावां से हैदरगढ़ की ओर गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक हाईवे किनारे खंती में पलट गया गनीमत रही कि दोनों ट्रकों के ड्राइवर व क्लीनर बाल बाल बच गए जबकि दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए दरअसल मामला शिवगढ़ थाना इलाके के बांदा बहराइच हाईवे निकट रानीखेड़ा गांव के पास का है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 February 2026, 8:48 PM IST

Raebareli: रायबरेली में देर रात तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे बछरावां से हैदरगढ़ की ओर गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक हाईवे किनारे खंती में पलट गया गनीमत रही कि दोनों ट्रकों के ड्राइवर व क्लीनर बाल बाल बच गए जबकि दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए दरअसल मामला शिवगढ़ थाना इलाके के बांदा बहराइच हाईवे निकट रानीखेड़ा गांव के पास का है।

यह है पूरा मामला

यहां बछरावां से हैदरगढ़ की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई जिससे हैदरगढ़ की ओर जा रहा ट्रक हाईवे किनारे खंती में पलट गया दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर से बांदा बहराइच हाईवे पर कई किलोमीटर दोनों ओर लंबा जाम लग गया सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस कि कड़ी मशक्कत से सड़क पर लगा जाम खुल सका रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक राजेश कुमार की मौत हो गई।

वहीं डलमऊ-रायबरेली मार्ग पर बहेरिया मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना देर रात उस समय हुई जब राजेश अपने घर लौट रहा था।

भदोखर थाना क्षेत्र के खनुवा निवासी राजेश कुमार पुत्र रामकुमार अपनी बुआ के घर कोदऊ का पुरवा (पखरौली) गए थे। रात करीब 11 बजे वे वहां से अपने घर खनुवा लौट रहे थे। चौदहमील के पास बहेरिया मोड़ पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जंगल से बढ़ता खतरा, रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का डीएफओ कार्यालय घेराव, वन्यजीव हमलों पर सख्त मांग

राजेश की मौके पर ही मौत

हादसा इतना भीषण था कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण काफी देर तक किसी को दुर्घटना का पता नहीं चला। लगभग डेढ़ बजे कुछ राहगीरों ने सड़क पर शव देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 6 February 2026, 8:48 PM IST