यूपी चुनाव से पहले RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय का पार्टी से इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच ऱाष्ट्रीय लोक दल को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Updated : 7 August 2026, 2:58 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। रामाशीष राय ने RLD के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्याग पत्र दे दिया है। रामाशीष राय का इस्तीफा आरएलडी के लिए बड़ी सियासी झटका माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि रामाशीष राय ने गत दिनों पार्टी में हुए बड़े फेरबदल के कारण इस्तीफा दिया है। आरएलडी ने कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनकी नियुक्ति को लेकर भी पार्टी के अंदर कुछ लोग असहज हो गये थे। माना जा रहा है कि इसी कारण रामाशीष राय ने पार्टी छोडी।

रामाशीष राय ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को संबोधित इस्तीफे में कहा है कि ‘संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार से लोकतंत्र आज खतरे में है। व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश, इन्ही वैचारिक एवं नैतिक करणों से, में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ’।

उन्होंने यह भी लिखा है कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी राजनीति और चुनावों में बढ़ते धनबल के प्रभाव को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया था। आज उनकी आशंकाएँ काफी हद तक सत्य सिद्ध होती दिखाई दे रही हैं। राजनीति में वैचारिक प्रतिबद्धता के स्थान पर आर्थिक शक्ति और परिवारवाद का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को निरंतर क्षति पहुँच रही है। यह स्थिति देश के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए चिंताजनक है।

Location :  Lucknow

Published :  7 August 2026, 2:33 PM IST

Advertisement