फूल-मालाओं वाली रैली बनी मुसीबत! जमानत के बाद युवक पर फिर छाया संकट; पढ़ें पूरी खबर

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जमानत पर रिहा युवक द्वारा निकाली गई बाइक रैली का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर अब बाइकों की जब्ती और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 April 2026, 2:11 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जेल से बाहर आते ही ‘हीरो’ बनने की कोशिश एक युवक पर भारी पड़ गई। जमानत के बाद बाइक रैली निकालकर फूल-मालाओं से स्वागत कराने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई।

जमानत के बाद निकाली बाइक रैली

कोल्हुई क्षेत्र में एक युवक उसने अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाल दी। इस दौरान युवक को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और पूरे इलाके में जुलूस की तरह घुमाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।

DN Follow Up Story: एक महीने बाद भी दो चोरियों का खुलासा नहीं, कोल्हुई पुलिस सवालों के कटघरे में, जानिये पूरा मामला

अफवाह फैलाने के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, युवक पर पहले सोशल मीडिया के जरिए गैस से जुड़ी भ्रामक और भड़काऊ जानकारी फैलाने का आरोप लगा था। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया, लेकिन बाहर आते ही कानून के नियमों को ताक पर रखकर बिना अनुमति बाइक रैली निकाल दी, जो अब उसके लिए नई मुसीबत बन गई है।

बाइकों पर होगी कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के इस तरह की रैली निकालना नियमों का सीधा उल्लंघन है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर रैली में शामिल बाइकों की पहचान कर रही है और उन पर सीजर (जब्ती) की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Maharajganj News: कोल्हुई थाने पर SP का अचानक औचक निरीक्षण, लापरवाही को लेकर दिया ये बड़ा बयान

क्या बोले थानेदार?

कोल्हुई थाने के एसओ Akhilesh Singh ने मामले को लेकर साफ शब्दों में कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जुलूस में शामिल बाइकों पर कार्रवाई होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • Maharajang

Published : 
  • 5 April 2026, 2:11 PM IST

Advertisement