रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, हनुमान मंदिर में की पूजा, बछरावां में बारात घर का दिया तोहफा

राहुल गांधी ने आज अपने रायबरेली संसदीय क्षेत्र में बछरावां विधानसभा के मौहारी गांव में सांसद निधि से बने बारातघर की सौगात दी। इस बारात घर से ठकुराइन खेड़ा, कसरावां, मल्लेपुर, गणेशपुर समेत आधा दर्जन गांवों के करीब 15 हजार गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 May 2026, 6:03 PM IST

Raebareli:  राहुल गांधी ने आज अपने रायबरेली संसदीय क्षेत्र में बछरावां विधानसभा के मौहारी गांव में सांसद निधि से बने बारातघर की सौगात दी। इस बारात घर से ठकुराइन खेड़ा, कसरावां, मल्लेपुर, गणेशपुर समेत आधा दर्जन गांवों के करीब 15 हजार गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, गडकरी जैसे नेता...

राहुल गांधी ने इस दौरान जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, गडकरी जैसे नेता अंबानी की शादी में जाते हैं। मैं वहाँ नही गया। मैं आप लोगों की शादी में आना चाहता हूं। इस बारात घर के बन जाने के बाद मेरी इच्छा है कि मैं यहां शादी में जरूर आऊं । आप लोगों के साथ मेरे परिवार का रिश्ता बहुत पुराना है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं कि मैं मोदी का करियर दो मिनट में खत्म कर दूंगा। एप्सटीन की फाइल बन्द पड़ी है।

जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी। फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज

जन संवाद कार्यक्रम में भाग

नरेंद्र मोदी कभी अमेरिका से बचने के लिये नॉर्वे जाते हैं। एप्सटीन फाइल मत खोलो। अडानी पर जो केस है उसको बन्द करो। हिंदुस्तान ने यूएस डील करके अमेरिका को दिलवा दिया। लिख कर ले लो जो केस अमेरिका में अडानी का था उसे खत्म कर रहे हैं, क्योंकि मोदी ने अपने आप को और अडानी को बचाने के लिये हिंदुस्तान के गरीबों व किसानों को अमेरिका को बेच दिया है। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी खीरों ब्लॉक के श्री सरस्वती इंटर कॉलेज पहुंचे जहां पर उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लालगंज के एक गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां पर महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

बारातघर की सौगात फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज

प्रतिनिधियों के डेलिगेशन के साथ मुलाकात

राहुल गांधी का काफिला इसके बाद रायबरेली शहर पहुंचा। यहाँ गोरा बाजार में नगर पालिका की तरफ से वार्ड नम्बर 14 के मोहल्ला पहलवान वीर बाबा नगर में बनी डामर रोड का लोकार्पण भी किया। जिसके बाद राहुल गाँधी का काफिला रायबरेली परसदेपुर रोड पर भुएमऊ गाँव में बने सांसद आवास पहुंचा। आपको बता दें कि 20 मई को राहुल गांधी के दौरे के दूसरे दिन व अपने सांसद आवास पर आमजन व जनप्रतिनिधियों के डेलिगेशन के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद ग्राम लोधवारी ब्लॉक राही में अमर शहीद वीरा पासी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करेंगे। 

 

Location :  Raebareli

Published :  19 May 2026, 6:03 PM IST