Raebareli: चलती ट्रेन से गिरा युवक, ऊंचाहार एक्सप्रेस हादसे से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से फिर से एक बार खौफनाक हादसे की खबर सामने आई है। गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऊंचाहार एक्सप्रेस से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 February 2026, 6:13 PM IST

Raebareli: गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऊंचाहार एक्सप्रेस से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह है पूरा मामला

घटना बुधवार की है, जब ट्रेन कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीन शाह गौरा भिजवाया गया।

थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने दी जानकारी

प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Maharajganj: सुआक्टा चुनाव में डॉ शशिकांत राव बने अध्यक्ष, डॉ त्रिलोकी नाथ महामंत्री, महराजगंज में हुआ जोरदार मुकाबला

वहीं थाना मिल एरिया थाना क्षेत्र के सिधौना पेट्रोल टंकी के पास सफेद कलर की मारुति बलेनो गाड़ी और हीरो मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी अमावा पहुंचाया गया।

Instagram से करें महीने में हजारों रुपये की कमाई- जानिए आसान तरीका

जहां पर हालत गंभीर देख रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मोटरसाइकिल सवार उमरपुर गेरखुआ का रहने वाला बताया जा रहा है, जो अपने गांव से सिधौना किसी काम से जा रहा था और बलेनो कर फैजाबाद की तरफ से आ रही थी। लोगों ने बताया कि चार पहिया गाड़ी ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार से टकरा गई।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 4 February 2026, 6:13 PM IST