Raebareli Suicide: ऊंचाहार में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

रायबेरली के ऊँचाहार में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 March 2026, 7:01 PM IST

Raebareli:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अज्ञात कारणों की वजह से खौफनाक कदम उठाया। पूरा मामला रायबेरली के ऊंचाहार का है। जिसके बाद जैसे ही आत्महत्या की खबर गांव में फैली लोगों में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला? 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रायबेरली के ऊंचाहार में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

परसीपुर गांव निवासी साहिल 20 वर्ष पुत्र अमृतलाल ने मंगलवार की सुबह घर के भीतर कमरे की छत में लगी धन्नी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली , घटना के वक्त युवक की मां गुड्डी देवी व बहन शालू खेत गये थे और छोटा भाई आदित्य गांव में था।

Raebareli Road Accident: रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल; जानें पूरा मामला

फंदे से लटकता हुआ मिला शव

आदित्य जब पीछे के रास्ते से घर में घुसा तो भाई को फाँसी के फंदे से लटकता हुआ पाया, चीख पुकार के बाद आसपास मौजूद लोगों व परिजनों द्वारा उसे रोहनियां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Raebareli Road Accident: रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल; जानें पूरा मामला

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सीएचसी अधीक्षक डॉ अनवर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई थी। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Dehradun Protest: रानीपोखरी में ग्रामीणों के आंदोलन ने पकड़ा तूल, कब तक मांग होगी पूरी? जानिये पूरा अपडेट

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी जिले से इस तरह की आत्महत्या की खबरे सामने आ चुकी है। फिलहाल पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 24 March 2026, 7:01 PM IST