
महिला आयोग की सदस्य का औचक निरीक्षण
रायबरेली: महिला आयोग की सदस्य ने आज वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना का निरीक्षण किया। महिला आयोग सदस्य ने केक काटकर कन्या जन्मोत्सव का शुभारम्भ की किया।सीएचसी महराजगंज में कन्या जन्मोत्सव व जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सदस्य द्वारा वन स्टॉप सन्टर में आवासित पीड़िताओं से उनके कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने उपस्थित मैनेजर आस्था ज्योति व काउंसलर श्रद्धा सिंह से विस्तृत रुप से जानकारी ली गयी। काउंसलर श्रद्धा सिंह द्वारा वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से महिला आयोग की सदस्य को अवगत कराया गया। सदस्य द्वारा निर्देशित किया गया कि आवासित पीड़िताओं का समस्याओं का समाधान करते हुए अवगत कराये। उन्होंने इसके अतिरिक्त पीड़िताओं, महिलाओं को विधिक, चिकित्सकीय, मानसिक, दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को नियमानुसार उपलब्ध कराये जाने की सलाह के साथ भोजन के सम्बन्ध मे जानकारी ली गयी।
इसके पश्चात महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्पडेस्क पर उपस्थित पुलिस महिला कर्मियों से जानकारी ली तथा रजिस्टरों का अवलोकन भी किया। उन्होंने उपस्थित थाना प्रभारी से कहा कि आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार समय से किया जाना सुनिश्चित करें।
इसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के दृष्टिगत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ महिला आयोग सदस्य ने केक कटवा कर एवं 45 नवजात बच्चियों के माता पिता को बेबी किट वितरण के साथ ही उनको बेटियों के जन्म पर बधाई व शुभकामनायें दी। उन्होंने नवजात माता पिता को कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, महिला थानाध्यक्ष किरन, संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल सहित अन्य कर्मचारीगण उप
Location : Raebareli
Published : 26 June 2025, 7:27 PM IST
Topics : Dynamite news update Dynamite News Raebareli raebareli administration raebareli latest news uttar pradesh Women Commission member