

सलोन विकासखंड परिसर में आज ग्राम पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर नारे लगाते हुए यू बी आई अटेंडेंस के सम्बन्ध में विरोध प्रदर्शन किया।।
अचानक सड़कों पर उतरे कर्मचारी
Raebareli: सलोन विकासखंड परिसर में आज ग्राम पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर नारे लगाते हुए यू बी आई अटेंडेंस के सम्बन्ध में विरोध प्रदर्शन किया।।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यू बी आई अटेंडेंस के सम्बन्ध में शासन से कोई दिशा निर्देश आदेश नहीं है। फिर भी सचिवों की कार्य प्रकृति को नजरअंदाज करते हुए उनके ऊपर ऑनलाइन अटेंडेंस लगाए जाने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
इस सम्बन्ध मे सभी सचिवों का माह जून-का वेतन भी रोक दिया गया है। वेतन रोकने से परिवार के भरण पोषण कैसे होगा इस सम्बन्ध में सचिवों ने चिंता जताई । इस अवसर पर सचिव के के पांडेय, मनीष श्रीवास्तव, नित्या नन्द राय, विशाल यादव, गोविंद यादव, अरविंद साहनी, नरेंद्र यादव, मनीष पटेल, लक्ष्मी रावत, मीनू मिश्रा, प्रिंसी सिंह, शिवशंकर सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे।
ब्लाक महराजगंज में भी ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महराजगंज विकासखंड परिसर में ग्राम विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यूबीआई ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध, ग्राम विकास अधिकारियों ने जताई नाराजगी।
मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली ने 30 जून से पंचायत मंत्रियों के लिए यूबीआई ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया है। इस व्यवस्था के तहत ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी को गांव पंचायत में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इससे पंचायत मंत्री की उपस्थिति की निगरानी की जा सकेगी।
Fatehpur: फतेहपुर में ऐसा क्या हुआ? खौल उठा हिन्दू संगठन का खून; जानिए पूरा मामला
ग्राम विकास अधिकारी सर्वोत्तम सिंह और पंचायत अधिकारी महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वे पहले से ही दिन भर फील्ड में काम करते हैं। पंचायत मंत्री नियमित रूप से ग्राम पंचायतों का दौरा कर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर महेंद्र शुक्ला, वैभव मिश्रा, सर्वोत्तम सिंह, मनोज कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।