
सरला सिंह (पीड़ित)
Raebareli: रायबरेली के लालगंज क्षेत्र के उत्तरा गौरी गांव की 82 वर्षीय सरला सिंह को कागजों में मृत दिखाकर उनकी वृद्धास्था पेंशन रोक दी गई। आरोप है कि पंचायत सचिव ने रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अप्रैल माह के बाद से उनके खाते में पेंशन आनी बंद हो गई। परिजनों के मुताबिक सरला सिंह जब हाल ही में बैंक पहुंचीं तो कर्मचारियों ने बताया कि उनके खाते में किसी भी माह की पेंशन नहीं आई है। जांच करने पर पता चला कि अधिकारी उनकी मृत्यु दर्शाकर पेंशन बंद कर चुके हैं।
Raebareli News: डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें
सरला सिंह ने कहा कि मिलने वाली पेंशन से दवाइयों और दैनिक जरूरतों में काफी सहूलियत मिलती थी लेकिन अब पेंशन बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। परिवार का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं लग सका।
Raebareli: मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूली छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सरला सिंह के पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि उनकी पेंशन 4 - 5 महीने से रोक दी गई है जो अभी तक सिस्टम के लापरवाही के कारण नहीं हो पाई है। जिसका निवारण नहीं हो रहा है। तो यही लगता है कि सिस्टम में कोई सुन नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि हमने बैंक जाकर पता किया। अपनी माताजी को ले जाकर।। उन्होंने बोला कि इन्हें मृत घोषित हो चुकी हैं। जबकि यह जीवित सामने बैठी हुई है। इस तरह से होता है तो लगता है कि कहीं ना कहीं सिस्टम में बहुत बड़ी खामी है। इसका समय रहते सुधर नहीं गया तो इस तरह के मामले और भी बढ़ जाएंगे।
Location : Raebareli
Published : 23 November 2025, 12:37 AM IST
Topics : Dynamite News TrendingNews UP News uttar pradesh