Raebareli Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइकों को रौंदा, ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

यूपी के रायबरेली जिल में तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइकों टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत और पांच लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अभी भी जारी है। वहीं बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 November 2026, 10:23 AM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में उस वक्त हड़कंप मचा, जब तेज रफ्तार के कहरने ने एक व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि जगतपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास एक अज्ञात बोलेरो ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत और पांच लोग घायल हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब हादसा हुआ था तब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय सुरेश सिंह को मृत घोषित कर दिया, जो पेशे से सिक्योरिटी गार्ड थे। वहीं, पांच अन्य घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

तीन बाइकों को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो गलत साइड से आ रही थी। इसी दौरान यह भयानक हादसा घटा। बोलेरो ने सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड सुरेश सिंह की बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद दो अन्य बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।

Chhath Puja 2026: रायबरेली में सई नदी घाटों पर तैयारियां तेज, चेयरमैन और ईओ ने राजघाट का लिया जायजा

ड्यूटी पर जा रहे थे 60 वर्षीय सुरेश सिंह

इस दुर्घटना में पूरे विजयी मजरे पूरबगांव के रहने वाले सुरेश सिंह (60) की जान चली गई। सुरेश आर्यन सीआरएनसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करते थेऔर रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे।

हादसे में घायल मरीज (Img- Dynamite News)

हादसे में घायल लोगों की पहचान हो चुकी है, जिसमें पूरे गिरधारी मजरे हेवतहा नेवढ़िया निवासी विपिन (20), अभिषेक (15), शिवाशी (17), आरती (25) के नाम शामिल है। वहीं हादसे में सात वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया।

तीन घायलों की हालत गंभीर

जैसे ही हादसा हुआ, स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सिक्योरिटी गार्ड सुरेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है, जबकि पांच घायलों का उपचार किया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिस घर में बजनी थी शहनाइयां, वहां पसरा मातम; रायबरेली में बारात की गाड़ियां हादसे का शिकार

बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीन बाइकों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस को हादसे की सूचना मिली, वह तुरंत घटनास्थल पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। इस घटना को लेकर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस फरार बोलेरो चालक और वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Location :  Raebareli

Published :  13 November 2026, 9:50 AM IST