
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Raebareli: रायबरेली जनपद के थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परौरा के पास स्थित एक खेत में 5 फरवरी 2026 की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब युवक का शव नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे में लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही भदोखर पुलिस मौके पर पहुंची।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मृतक की पहचान अनुज (उम्र लगभग 22 वर्ष) पुत्र सुखराज, निवासी ग्राम परीरा थाना भदोखर के रूप में हुई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
सीओ अरुण नौहार ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना भदोखर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और गहन जांच की गई। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या की पुष्टि हुई।
इसके बाद मृतक की माता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना भदोखर में मु0अ0सं0-41/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना तेज कर दी।
महराजगंज प्रेमी हत्याकांड: परिवार ने शव घर पर रखा, गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार
हत्या के खुलासे के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। 6 फरवरी को भदोखर पुलिस टीम को मुखबिर खास से अहम सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद व वांछित चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जिनमें हीरालाल पुत्र स्व. साहबदीन, कमल पुत्र गंगाराम, रेनू पत्नी गंगाराम और रेखा पत्नी रामकुमार, सभी निवासी ग्राम परौरा थाना भदोखर के थे । गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई और बाद में उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
रायबरेली में युवक का शव मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। भदोखर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल हत्या का खुलासा हुआ, बल्कि आरोपियों की गिरफ्तारी से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 7 February 2026, 1:28 PM IST
Topics : murder raebareli news UP Police क्राइम