

रायबरेली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। करंट की चपेट में आने से मां व मासूम बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रायबरेली में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
रायबरेली: रायबरेली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। करंट की चपेट में आने से मां व मासूम बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गुरुवार को गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहरी कौड़ी गांव का में यह दुर्घटना हुई है। जहां कंचन पत्नी रामू उम्र 30 वर्ष अपने डेढ़ साल के बच्चे दिव्यांश को गोद में लेकर पंखे का प्लग लगाने लगी। तभी पंखे में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आने से मां व मासूम बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पति जब डेढ़ घंटे बाद खेत से लौटा तब उस घटना की जानकारी हुई।
जैसे यह खबर गांव में फैली पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मां बेटे की हुई एक साथ मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति रामू ने कहा कि गुरुवार को उसकी पत्नी पंखा चलाने के लिये उठी तो करंट का शिकार हो गई। उसकी गोद मे उसका डेढ़ साल का बेटा भी था जोकि करंट की चपेट में आ गया और उसकी की मौत हो गई। अब उसकी 3 बेटियां बची हैं।
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहित्य उर्फ सक्षम के रूप में हुई है। वह बांदा जिले का रहने वाला था और बचपन से अपने ननिहाल सराय श्री बक्श गांव में रह रहा था। साहित्य सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते समय कनपुरिया बाग के पास महुए के पेड़ के नीचे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। बिजली गिरते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब देर रात तक साहित्य घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह कनपुरिया बाग में उसका शव मिला। किशोर के नाना हरि नारायण सिंह ने बताया कि वह रोज मंदिर दर्शन के लिए जाता था।
सूचना मिलने पर राजस्व टीम और थाना प्रभारी अजय कुमार राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।