Raebareli: पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़

रायबरेली में पुलिस और एक इनामी गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। चेकिंग के दौरान भागने और फायरिंग करने वाले आरोपी को जवाबी कार्रवाई में पकड़ लिया गया। आखिर कैसे पुलिस ने इस खतरनाक अपराधी को घेर लिया और क्या-क्या बरामद हुआ?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 April 2026, 11:34 AM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हरचंदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त राजू पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम हिलगी पुलिया के पास रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी।

रुकने के बजाय भागा आरोपी

पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय भागना शुरू कर दिया। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

जवाबी कार्रवाई में आरोपी राजू के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तुरंत इलाज के लिए सीएचसी हरचंदपुर भेज दिया।

पुरानी रंजिश में कोटेदार के घर हमला, ट्रैक्टर में लगाई आग

भारी मात्रा में हथियार बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लंबे समय से था फरार अपराधी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजू (उम्र करीब 35 वर्ष) थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी का रहने वाला है और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में लंबे समय से वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

Kurukshetra: एक मैसेज पर बंद दरवाजा खुला तो नजारा देख लोग कांप उठे

पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Raebareli

Published :  20 April 2026, 11:34 AM IST