
दर्दनाक मौत फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Raebareli: रायबरेली जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कहारों के अड्डे के पास एक भीषण हादसे में एक फल विक्रेता की जान चली गई। अपनी मेहनत और पसीने से परिवार का भरण-पोषण करने वाले मोहम्मद सलीम (45 वर्ष) के लिए आज का दिन उनके जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहम्मद सलीम प्रतिदिन की तरह कहारों के अड्डे के पास एक पुराने मकान के नीचे अपनी रेहड़ी लगाकर तरबूज और खरबूजा बेच रहे थे। भीषण गर्मी में लोग राहत के लिए उनके पास फल खरीदने पहुँच रहे थे। तभी अचानक उस जर्जर मकान का भारी-भरकम छज्जा भरभराकर सीधे सलीम के ऊपर गिर गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता या उन्हें बचाने का प्रयास करता, सलीम मलबे के नीचे दब चुके थे।
Nainital News: दिन में टूरिस्ट, रात में चोर… नैनीताल घूमने आए युवकों का “काला खेल”
आक्रोश
सलीम अपनी जीविका के लिए पूरी तरह से फल बेचने पर निर्भर थे। उन्हें क्या पता था कि जिस मकान की छाया में वे धूप से बचने और दो पैसे कमाने की उम्मीद लेकर खड़े थे, वही मकान उनके लिए काल बन जाएगा। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जर्जर इमारतों की अनदेखी ऐसे ही मासूमों की जान लेती रहती है।
सुपर संडे’: पहले मंत्रिमंडल विस्तार, फिर ‘कृष्णावतारम्’ फिल्म… सीएम योगी का एक दिन में दो बड़े संदेश
अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से शव को बाहर निकाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना ने सलीम के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक झटके में परिवार का सहारा छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन अब मामले की जाँच कर रहा है कि आखिर उस जर्जर निर्माण के लिए कौन जिम्मेदार है।
Location : Raebareli
Published : 10 May 2026, 2:22 PM IST
Topics : crime news Latest News police raebareli news