Maharajganj: नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा! युवक की तलाशी में मिला ऐसा सामान, पुलिस भी रह गई हैरान

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली इलाके में पुलिस की एक कार्रवाई ने सीमा पार चल रहे संदिग्ध नेटवर्क को लेकर हलचल बढ़ा दी है। एक युवक की तलाशी में मिली भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर यह खेप कहां जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 10 May 2026, 3:08 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र सोनौली में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। धौरहरा सर्विस लेन के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब इस मामले को केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि बड़े सिंडिकेट से जोड़कर जांच कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार सोनौली कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धौरहरा सर्विस लेन पावर हाउस के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से कुल 390 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इनमें डाईजापाम इंजेक्शन के 130 एम्पुल, बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन के 130 एम्पुल और प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन के 130 एम्पुल शामिल बताए गए हैं।

पुलिस की रेड पड़ते ही प्रेमिका को छोड़ भागा सिपाही! गर्लफ्रेंड बोली-जिस पर भरोसा किया वही…

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने मौके से गिरफ्तार युवक की पहचान समीर अहमद निवासी नौतनवा थाना क्षेत्र के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ सोनौली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई किया जाना था।

सीमा क्षेत्र में नशा तस्करी बना बड़ी चुनौती

भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा की खुली आवाजाही का फायदा उठाकर संगठित गिरोह युवाओं तक नशीले पदार्थ पहुंचा रहे हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि नशे के इस बढ़ते कारोबार का सबसे अधिक असर युवाओं पर पड़ रहा है।

गंगा में डूबा अंत्येष्टि में आया युवक, हजरतपुर गंगाघाट पर दर्दनाक हादसा

पुलिस के सामने सिंडिकेट तोड़ने की चुनौती

हालांकि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि जब तक पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त नहीं किया जाएगा, तब तक इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाना मुश्किल होगा।

Location :  Maharajganj

Published :  10 May 2026, 3:08 PM IST

Advertisement