Raebareli News: डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर चार से पांच फीट के गड्ढे, सड़क से गुजरना किसी बड़े खतरे से कम नहीं

रायबरेली का डलमऊ-फतेहपुर मार्ग बदहाल है। सड़क पर चार से पांच फीट तक गहरे गड्ढे होने से हादसों का खतरा बढ़ा है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 November 2026, 11:16 AM IST

Raebareli: रायबरेली जिले में डलमऊ-फतेहपुर मार्ग की बदहाली ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर जगह-जगह चार से पांच फीट तक गहरे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनकी वजह से इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

रोजाना गुजरते हैं हजारों छोटे-बड़े वाहन

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, डलमऊ-फतेहपुर मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है। लोगों का दावा है कि मार्ग पर रोजाना हादसे हो रहे हैं।

गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

खड़गे की टिप्पणी पर रायबरेली में BJP का विरोध, कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

टैक्स देने के बाद भी सड़क की हालत खराब

सड़क की बदहाली को लेकर ट्रक चालकों ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वाहन चालकों से अलग-अलग तरह के टैक्स वसूले जाते हैं, लेकिन बदले में उन्हें सुरक्षित सड़कें तक नहीं मिल रही हैं।

डलमऊ-फतेहपुर मार्ग बदहाल (Img- Dynamite News)

एक ट्रक चालक ने कहा कि रोड टैक्स, टोल टैक्स, फिटनेस टैक्स और चुंगी जैसे शुल्क देने के बाद भी सड़क की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। चालकों ने सवाल उठाया कि आखिर सड़क की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

गंगा पुल पार करते ही दिखती है बदहाली

स्थानीय लोगों के अनुसार, डलमऊ गंगा घाट के बॉर्डर पर गंगा पुल पार करते ही फतेहपुर जनपद की ओर जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति दिखाई देने लगती है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे उत्तर प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।

Raebareli Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस, महिलाओं और बच्चों समेत 12 से अधिक घायल

ऑटो और रिक्शा चालकों ने भी उठाए सवाल

नगर पंचायत डलमऊ क्षेत्र के ऑटो और रिक्शा चालकों ने भी सड़क की स्थिति को लेकर जिम्मेदारों से सवाल किए हैं। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी होती है और वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है।

स्थानीय लोगों और चालकों ने संबंधित विभाग से मार्ग की जांच कराकर गड्ढों को जल्द भरने तथा स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं।

Location :  Raebareli

Published :  1 November 2026, 11:16 AM IST