रायबरेली: ओवरब्रिज पर मृत घोड़े से टकराई बाइक, दो युवक घायल; जानिये पूरा मामला

रायबरेली के मालिकमऊ ओवरब्रिज पर मृत घोड़े से टकरा बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं, डीह क्षेत्र के सिरसी गांव में जमीन विवाद को लेकर पासी और मौर्या पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 July 2025, 3:12 PM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में उस वक्त हड़कंप मचा जब थाना मिल एरिया क्षेत्र में सड़क मार्ग के बीच मे मृत घोड़े की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। बता दें कि यह पूरा मामला मलिक मऊ ओवर ब्रिज का है, जिसमे दो घायलो को जिला अस्पताल भर्ती किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली सुल्तानपुर हाईवे के ओवर ब्रिज पर मृत पड़े घोड़े से टकराकर बाइक पर सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और हाईवे के ओवर ब्रिज पर मृत पड़े घोड़े को मशीनी उपकरम के माध्यम से बाहर निकाला।

ये है पूरा मामला
बता दें कि सोमवार की रात को रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के रायबरेली सुल्तानपुर हाईवे पर मालिकमऊ ओवरब्रिज के ऊपर एक घोड़ा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत पड़ा हुआ था। जिसमें बाइक पर जा रहे दो युवक अचानक टकरा गए। जिससे वह रोड पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने की घायलों की मदद
दोनों घायलों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृत पड़े घोड़े के निस्तारण को लेकर मशीनी उपकरण बुलवाकर उसे हटाकर रास्ता सुचारू रूप से चलाने के लिए खुलवाया गया।

मामले पर पुलिस का बयान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने बताया कि घायलों में बृजेश सिंह और गौतम है जो घोड़े से टकराकर घायल हो गए हैं। इनका इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

रायबरेली का अन्य मामला
वहीं डीह थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में जमीन के विवाद मे पासी व मौर्या बिरादरी में जमकर मार पीट हुई। ग्रामीण बताते हैं की जिस जमीन मेड के लिये विवाद हुआ था। उस पर मुकदमा भी चल रहा है। जबकि  प्रथम पक्ष से अशोक कुमार पासी 50, आशा देवी 42, बृजेश कुमार 27 वर्ष, उषा देवी, राजकली 48 वर्ष, राजकरन 22, कुलदीप 20 वर्ष के चोट आई जिसमें अशोक कुमार की हालत गंभीर है।

वहीं द्वितीय पक्ष दुर्गा प्रसाद मौर्य 22 वर्ष, सोनी 17 वर्ष, रानी 47 वर्ष, प्रिया 20 वर्ष के भी चोट आई। सभी घायलों का सीएचसी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। इधर थाना अध्यक्ष ने बताया की मामला जमीनी विवाद का है। दोनो पक्षों को मेडिकल के लिए भेजा गया है तहरीर आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 22 July 2025, 3:12 PM IST