Raebareli: खेतों से जनरेटर चोरी करने वाला शातिर गिरोह गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा खुलासा

रायबरेली के थाना सलोन क्षेत्र में सक्रिय चोरी के एक गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी सलोन और एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 5 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम तरई मोड़ से अभियुक्तों को पकड़ा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 February 2026, 8:51 PM IST

Raebareli: रायबरेली के थाना सलोन क्षेत्र में सक्रिय चोरी के एक गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी सलोन और एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 5 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम तरई मोड़ से अभियुक्तों को पकड़ा।

यह है पूरा मामला 

गिरफ्तार अभियुक्त में शिव शंकर उर्फ शंकर, विपिन निर्मल, संदीप और रंजीत निर्मल, सभी निवासी ग्राम पुरमई सुल्तानपुर, थाना महेशगंज, जिला प्रतापगढ़ हैं। इनके पास से चोरी के चार डीजल इंजन और घटना में प्रयुक्त लोडर बरामद हुआ।

Bus Accident in Sonbhadra: स्टेयरिंग फेल… अनियंत्रित बस के अन्दर से अचानक मचा हाहाकार, दर्जनों यात्री घायल, जानें अपडेट

ये लोग खुले खेतों से सिंचाई के इंजन, पंपिंग सेट और चारा काटने की मशीन चुराते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को ग्राम कोडरी और 15 जनवरी को ग्राम रसूलपुर से कुल नौ डीजल इंजन व एक चारा काटने की मशीन चुराई थी। इनमें से कुछ माल बेचकर दैनिक खर्च निकाला, शेष बरामद हुआ। अलग अलग मामलों के तहत अभियोग दर्ज है। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Fire in Gorakhpur: आग की लपटों से दहला इलाका, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ सामान

सभी अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.01.2026 की रात को ग्राम कोडरी सलोन गंगा एक्सप्रेसवे के पास से खेत में से पांच डीजल इंजन व दिनांक 15.01.2026 की रात को ग्राम रसूलपुर गंगा एक्सप्रेसवे के पास से खेत में से चार डीजल इंजन व एक चारा काटने की मशीन चुराये थे जिसमें से कुल चार डीजल की इंजन व चार डीजल इंजन के कुछ पार्ट खोलकर हम लोगो ने अपना दैनिक खर्च व एशोआराम के लिये बेच दिये है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 5 February 2026, 8:51 PM IST