
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तड़के बड़ा हादसा (Img- Internet)
Sultanpur: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में एक लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
यह दुर्घटना चतुरी का पुरवा के पास किलोमीटर संख्या 108 पर हुई। लुधियाना से आजमगढ़ जा रही इस बस में सवार 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से करीब 10 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुबह करीब साढ़े छह बजे हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया गया, लेकिन हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
सुल्तानपुरी में युवक की हत्या से उबाल, आरोपी के घर तोड़फोड़, जानिये पुलिस कर रही है क्या?
सूचना मिलते ही एसडीएम बल्दीराय, क्षेत्राधिकारी और धनपतगंज थाना प्रभारी अंजू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य तेज कराया और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कानपुर देहात ब्रेकिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत
पुलिस के अनुसार, सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर बस के असंतुलित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Location : Sultanpur
Published : 28 April 2026, 10:28 AM IST