मेरठ की शान: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नाम रोशन करने वाले रोकी चौधरी का भव्य स्वागत, थाईलैंड में बिखेरा था जलवा

रोकी चौधरी ने इस बार एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया, जो थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित की गई थी। यहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से कांस्य पदक जीता। हालांकि, एक चोट के कारण वह फाइनल में नहीं खेल पाए, लेकिन उनकी मेहनत और प्रदर्शन ने उन्हें इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक दिलाया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 15 August 2025, 2:38 PM IST
google-preferred

Meerut/Noida: थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित 1 से 11 अगस्त तक चले एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रोकी चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर कंकरखेड़ा क्षेत्र का नाम रोशन किया। रोकी चौधरी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड गए थे। उन्होंने कांस्य पदक जीतने के बाद देशवासियों का दिल जीता है। इस सफल प्रदर्शन पर उन्हें कंकरखेड़ा में भव्य स्वागत मिला, जहां उनके सम्मान में रोड शो आयोजित किया गया।

रोकी चौधरी का स्वागत

रोकी चौधरी के घर लौटने पर कंकरखेड़ा शिव चौक से शुरू होकर सैनिक विहार और नगला ताशी तक एक भव्य रोड शो निकाला गया। इस आयोजन में स्थानीय लोग, खेल प्रेमी और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में मौजूद थे। जिन्होंने उन्हें सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।

स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती

रोकी चौधरी ने बताया कि वह स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में तैनात हैं। वर्ष 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद उन्होंने बॉक्सिंग में अपनी पहचान बनानी शुरू की। रोकी ने बताया कि यह उनका तीसरा अंतरराष्ट्रीय खेल था और अब तक वह 5-6 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। जिसमें उन्हें कोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और अन्य पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

थाईलैंड में कांस्य पदक जीता

रोकी चौधरी ने इस बार एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया, जो थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित की गई थी। यहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से कांस्य पदक जीता। हालांकि, एक चोट के कारण वह फाइनल में नहीं खेल पाए, लेकिन उनकी मेहनत और प्रदर्शन ने उन्हें इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक दिलाया।

रोकी चौधरी की सफलता पर शुभकामनाएं

रोकी चौधरी की सफलता पर उनके परिवार, दोस्तों और कंकरखेड़ा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। उनके संघर्ष को देखते हुए यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उनका मानना है कि इस प्रकार की सफलता से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और उन्हें यह समझ में आता है कि कठिन मेहनत और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Location :