हिंदी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Img : pinterest)
Noida Desk : नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी 16 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नोएडा आएंगी। दरअसल, 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसी में हिस्सा लेने के लिए द्रौपदी मुर्मू नोएडा आ रही हैं। इसको लिखकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने नोएडा में स्थित इस्कॉन मंदिर में जाकर तैयारी का जायजा लिया, क्योंकि इस्कॉन मंदिर की तरफ से ही नोएडा में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। दरअसल, नोएडा के इस्कॉन मंदिर को 60 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसी के उपलक्ष्य में नोएडा में जगन्नाथ भगवान की विशाल रथ यात्रा निकाली जा रही है।
यह जगन्नाथ यात्रा काफी विशाल होगी। जगन्नाथ रथ की ऊंचाई 50 फुट होगी और उसको बहुत शानदार तरीके से डिजाइन किया जा रहा है। इस रथ यात्रा में देश-दुनिया के काफी VVIP लोग शामिल होंगे। इसके अलावा अमेरिका, फ्रांस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से इस्कॉन मंदिर के भक्त आ रहे हैं। ये भक्त कीर्तन करेंगे और सड़क पर भी झांकी निकालेंगे।
Location : Noida
Published : 11 July 2026, 8:12 PM IST