प्रयागराज में बेखौफ बदमाश, सैलून के अंदर सेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार शाम को अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। सैलून के अंदर शेविंग करा रहे एक युवक पर तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 November 2026, 1:23 AM IST

Prayagraj: जिले में बदमाशों ने गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर इलाके में सैलून के अंदर सेविंग करा रहे 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से आए तीन अज्ञात हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान 

घटना अल्लापुर में बैंक के पास स्थित शेरू नाई के सैलून की है। मृतक की पहचान अरविंद पासी (32) के रूप में हुई। 

मृतक के परिजनों में मचा कोहराम (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

सैलून में सेविंग करा रहा था युवक

बताया जा रहा कि अरविंद सैलून में बैठकर सेविंग करा रहा था। इसी दौरान बाइक से आये तीन अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से सैलून में अफरा-तफरी मच गई। गोलियां लगने से अरविंद खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

प्रयागराज में ओवरटेक के दौरान भीषण हादसा, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

कानून व्यवस्था पर सवाल 

सैलून के अंदर हुई इस सनसनीखेज वारदात से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। अल्लापुर में हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई अन्य वजह, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

प्रयागराज में पुलिस की टोपी भी नहीं बचा सकी चालान से, चेकिंग में खुली पोल

हत्याकांड के पीछे किसका हाथ

फिलहाल इस हत्याकांड को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर हमलावरों ने अरविंद को ही निशाना क्यों बनाया? क्या इस हत्या का संबंध उसके भाई की कथित आपराधिक पृष्ठभूमि से है? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। अरविंद का भाई अमित पासी बड़ा अपराधी है। माना जा रहा है कि अमित पासी के दुश्मनो ने अरविंद की हत्या की है।

 

Location :  Prayagraj

Published :  27 November 2026, 1:17 AM IST