Pratapgarh: सड़क हादसे में युवा पत्रकार रोहित जायसवाल की मौत, परिजनों में कोहराम

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली दुखद खबर सामने आई है। युवा पत्रकार रोहित जायसवाल की शनिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी असमय मौत की खबर से परिवार के साथ पत्रकारिता जगत में भी शोक का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 November 2026, 1:47 AM IST

Pratapgarh: जिले से पत्रकारिता जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आयी है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर रोड निवासी 32 वर्षीय रोहित जायसवाल की शनिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रोहित एक दैनिक अखबार के बनी तेरहमिल के संवाददाता थे।

जानकारी के अनुसार रोहित किसी काम से ढकवा गए थे। देर रात वापस लौटते समय शुभुआ गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक यात्री बस के चालक की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस उन्हें पट्टी सीएचसी ले गई। वहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

रोहित की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अचानक मातम छा गया।

दीवाली की खुशियों के बीच घर में छाया मातम, प्रतापगढ़ में कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

रोहित जायसवाल की मौत की खबर सामने आने के बाद स्थानीय पत्रकारों, समाजसेवियों और क्षेत्र के अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। साथियों ने उन्हें याद करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। 32 वर्ष की उम्र में उनका इस तरह दुनिया से चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए भी दुखद खबर है।

प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की ‘श्रीराम कथा’ पर गरमाई सियासत, राजा भैया के आयोजन पर सपा ने खोला मोर्चा

पुलिस की कार्रवाई

वहीं, पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और किस वाहन से रोहित को टक्कर लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

Location :  Pratapgarh

Published :  8 November 2026, 1:44 AM IST