प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, सुलह न करने पर अधेड़ को मारी गोली, प्रयागराज रेफर

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुराने जमीनी विवाद को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कंधई थाना क्षेत्र में मुकदमे में सुलह नहीं करने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार शाम को एक अधेड़ को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 November 2026, 12:05 AM IST

Pratapgarh: कंधई थाना क्षेत्र में पुराने जमीनी विवाद के मुकदमे में सुलह न करने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल, प्रयागराज रेफर किया गया है।

बाजार से घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम

कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह गांव निवासी इसरार अहमद (53) का रिजवान व अन्य लोगों से पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इस मामले में इसरार अहमद ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी उन पर लगातार मुकदमे में सुलह-समझौता करने का दबाव बना रहे थे।

एक तरफ छठी मैया के जयकारे, दूसरी तरफ हाईवे पर थमे पहिए: प्रतापगढ़ में महाछठ पर क्यों चरमराई पूरी यातायात व्यवस्था?

सुलह से इनकार करने पर रविवार देर रात जब इसरार अहमद रखाव बाजार से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

कोर्ट में केस वापस न लेने पर अधेड़ पर हमला

गांव में दहशत का माहौल

गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कंधई पुलिस ने घायल को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्रतापगढ़ में कार पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग और पत्थरबाजी में तीन घायल, गांव में तनाव

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक सवार हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जमीन विवाद के मुकदमे में सुलह का दबाव बनाए जाने और इसी रंजिश में गोली मारने के आरोपों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

Location :  Pratapgarh

Published :  15 November 2026, 11:58 PM IST