
गायों पर गरमाई सियासत
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के दर्शननगर स्थित कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने एक होटल में प्रेस वार्ता कर नगर निगम और उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गायों के नाम पर भावनात्मक राजनीति कर रही है लेकिन ज़मीनी स्तर पर व्यवस्थाएं बदहाल हैं। उन्होंने गौशाला की दुर्दशा और मृत गायों की वीडियो दिखाकर इसे संवेदनहीन प्रशासन और कथनी-करनी के अंतर का उदाहरण बताया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने एक होटल में प्रेस वार्ता कर नगर निगम और उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।
गाय काटने वाली कंपनियों से चंदा लेने वाली सरकार
जानकारी के मुताबिक, आरोप लगाया कि गौशाला में चारे की व्यवस्था नहीं है, और गायें भूख से मर रही हैं। सरकार गौमाता के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन कान्हा गौशाला की स्थिति यह दर्शाती है कि गायों की सेवा नहीं, बल्कि उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि गाय काटने वाली कंपनियों से चंदा लेने वाली सरकार गौ रक्षा की बात करती है, जबकि नगर निगम खुद गायों की मौत का जिम्मेदार बन रहा है।उन्होंने मांग की नगर निगम, गौशाला प्रबंधन और पशु चिकित्सा अधिकारियों पर दोषी पाए जाने पर FIR दर्ज की जाए।
शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि सभा नगर निगम परिसर
मिली जानकारी के मुताबिक, आगे कहा कि सभी मृत गायों की स्वतंत्र जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।गौशाला में लगे CCTV कैमरों का डाटा जब्त कर न्यायिक जांच हो। निगरानी के लिए जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की समिति बने।गायों की उपेक्षा से मृत्यु रोकने के लिए SOP व उत्तरदायित्व तय किए जाएं।उन्होंने श्रद्धांजलि सभा घोषणा करते हुए कहा कि इस अमानवीय उपेक्षा के विरोध में एक शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि सभा नगर निगम परिसर मे आयोजित की जाएगी, जिसमें मोमबत्ती जलाकर, 2 मिनट का मौन रखकर और जन जागरूकता के लिए ज्ञापन वितरित किया जाएगा।
Crime in Fatehpur: 21 साल से था फरार, आखिर खाकी के शिकंजे में आया बृजलाल! पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Location : Ayodhya
Published : 30 June 2025, 3:45 PM IST
Topics : Ayodhya Congress cows Government Politics