Fatehpur: मुठभेड में पुलिस ने बदमाश को मारी गोली, जानें कितने केस दर्ज हैं अपराधी पर

यूपी के फतेहपुर में गुरुवार तड़के पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाश की गिरफ्तारी से पुलिस को कई मामले में अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 April 2026, 2:28 PM IST

Fatehpur: जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश अस्पताल में भर्ती किया है।  पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की दो बकरियां, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और नगदी बरामद की।

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश पर 25 हजार रुपये के इनामी रखा हुआ था। बदमाश की पहचान गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी के रूप में हुई है। शातिर खागा कोतवाली के बहलोलपुर ऐलई का निवासी है।मुठभेड़ खखरेडू थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इनामी बदमाश के भीमपुर गांव में होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने  आरोपी को दबोच लिया।

8th Pay Commission: आयोग की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी पर मंथन

बदमाश का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश खागा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फतेहपुर में बड़ा हादसा: डंपर से टकराकर खाई में गिरी बरातियों की बस, चीख-पुकार के बीच 12 घायल

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Location :  Fatehpur

Published :  30 April 2026, 2:19 PM IST