नोएडा श्रमिक आंदोलन: लोकेशन साउथ एशिया की… पीछे पाकिस्तान? मेरठ से सामने आया बड़ा अपडेट

गौतमबुद्ध नगर के श्रमिक आंदोलन के दौरान पाकिस्तान से संचालित एक X हैंडल द्वारा भड़काऊ और झूठी पोस्ट फैलाकर मेरठ और यूपी में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 14 May 2026, 5:29 PM IST

Meerut & Noida : गौतमबुद्ध नगर में श्रमिक आंदोलन के दौरान माहौल बिगाड़ने और लोगों को भड़काने की एक बड़ी साजिश सामने आई है। जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से चल रहे एक X (ट्विटर) हैंडल के जरिए मेरठ और उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच झूठी अफवाहें फैलाई गईं। जिससे सांप्रदायिक तनाव और दंगा भड़काया जा सके।

फैलाया गया झूठ और भड़काऊ कंटेंट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले महीने श्रमिकों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। लेकिन इसी दौरान सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट और वीडियो वायरल किए गए। जिनमें भड़काऊ और गलत बातें लिखी गईं।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह पोस्ट एक ऐसे X हैंडल से की गई, जिसे पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा है। इस हैंडल से धार्मिक स्थलों, घरों को जलाने और मुख्यमंत्री का नाम जोड़कर झूठी बातें फैलाने वाला 28 सेकंड का वीडियो भी पोस्ट किया गया था।

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर भी फैलाया गया जहर

यह भड़काऊ वीडियो और पोस्ट सिर्फ X तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि इन्हें व्हाट्सएप ग्रुपों में भी तेजी से शेयर किया गया। इससे इलाके में तनाव फैलाने की कोशिश की गई और लोगों को गुमराह करने का प्रयास हुआ।

मेरठ पुलिस की सख्त कार्रवाई

मेरठ पुलिस ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत खंडन किया और साइबर थाने में केस दर्ज किया। जांच में यह भी सामने आया है कि X हैंडल अपनी लोकेशन साउथ एशिया बताता है। जिससे असली जगह छुपाई जा सके। लेकिन साइबर जांच में स्पष्ट हो गया है कि यह हैंडल पाकिस्तान से संचालित हो रहा था।

किन धाराओं में केस दर्ज

साइबर थाना पुलिस ने उपनिरीक्षक विशाल कुमार की तहरीर पर आरोपी X हैंडल संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। ये धाराएं भड़काऊ, आपत्तिजनक और समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर लगाई जाती हैं।

नोएडा Golf Course प्रोजेक्ट पर बड़ा सवाल: ब्लैकलिस्ट एजेंसी को फिर कैसे काम?

साइबर टीम की बड़ी जांच शुरू

एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय ने बताया कि साइबर टीम को ऐसे सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में लगाया गया है। यह जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे सभी मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Meerut

Published :  14 May 2026, 5:17 PM IST