ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर बड़ा मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बड़ा मंगल के दिन कोल्हुई कस्बे में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 2 June 2026, 4:49 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई में ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर मनाए जाने वाले बड़ा मंगल के दिन कोल्हुई कस्बे में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भंडारे में दोपहर 2 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। आयोजन स्थल पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक समरसता का परिचय दिया।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह हुए शामिल

भंडारे में क्षेत्र के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी को बड़ा मंगल की शुभकामनाएं दीं।

सामाजिक और धार्मिक एकता का संदेश

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भंडारे ने लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अरुण राय, राममिलन जायसवाल, मधुर सिंह, प्रदीप पांडेय, राहुल सिंह, रामकेश प्रजापति, परमोद सिंह, नितेश सिंह, दिनेश रौनियार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  2 June 2026, 4:49 PM IST

Advertisement