BIG BREAKING: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, कई थानों के प्रभारी बदले; देखें पूरी लिस्ट

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है, जिसने पूरे सिस्टम में हलचल मचा दी है। कई अहम थानों के प्रभारी बदले गए हैं और साइबर, आईटी सेल समेत विशेष यूनिट्स में नई तैनाती की गई है। आखिर किसे कहां भेजा गया और इस फेरबदल के पीछे क्या वजह मानी जा रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 29 June 2026, 6:09 PM IST

Noida: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में थाना प्रभारी स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सेक्टर-142, फेज-1, कासना, जेवर, नॉलेज पार्क और इकोटेक-3 समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन, साइबर थाना, आईटी सेल और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में भी नई तैनातियां की गई हैं।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल

नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-142 थाना प्रभारी विनोद मिश्रा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं, धर्मेंद्र शुक्ला को फेज-1 थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। पंकज शर्मा को कासना थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा नॉलेज पार्क थाना प्रभारी सर्वेश सिंह को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह विनोद चाहर को नॉलेज पार्क थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले विनोद चाहर सूरजपुर थाने में तैनात थे।

भागो-भागो! नोएडा में फिर अग्निकांड, 10 मिनट में बिल्डिंग खाली और 20 मिनट में सब मिट्टी में मिला; CFO ने बताई हादसे की सच्चाई

इनको भी मिली नई जिम्मेदारी

रंजीत सिंह को साइबर थाने से स्थानांतरित कर इकोटेक-3 थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं विंध्याचल तिवारी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से साइबर थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजय कुमार को जेवर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। अमित कुमार मान को आईटी सेल में तैनाती दी गई है।

जिम्स अस्पताल के स्टाफ पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू का हल्ला बोल, नोएडा पुलिस की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा

Location :  Noida

Published :  29 June 2026, 6:09 PM IST