नोएडा में गोलियों की गूंज, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर अमन उर्फ माया त्यागी की मौत

दिल्ली-NCR में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। नोएडा में शनिवार शाम पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर के बीच ऐसी मुठभेड़ हुई कि गोलियों की आवाज से इलाका गूंज उठा। इस एनकाउंटर में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर हो गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 November 2026, 2:30 AM IST

Noida: दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर के बीच शनिवार शाम को मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में उसे कई गोलियां लगीं घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अमन उर्फ माया त्यागी की गतिविधियों के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद नोएडा पुलिस और सीआरटी की टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम ने थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में बदमाश की घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि खुद को पुलिस से घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

इलाज के दौरान हुई मौत

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस के मुताबिक, कई गोलियां लगने के कारण उसकी हालत गंभीर थी। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस की ओर से आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग से था जुड़ाव

पुलिस के मुताबिक, अमन उर्फ माया त्यागी का संबंध कुख्यात रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग से था. वह बादलपुर थाना क्षेत्र से वांटेड था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. फिलहाल पुलिस की आगे की कार्रवाई और मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

UP Election 2027: बीजेपी का 350 सीटों का लक्ष्य, PDA की काट तैयार? UCC पर भी बड़ा दांव

मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल

इस दौरान हुई मुठभेड़ में अमन उर्फ माया त्यागी को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस टीम उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एंबुलेंस को नहीं मिलेगा जाम, पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन फास्ट’, 24 घंटे मिलेगी मदद

मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगने की जानकारी सामने आई है। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैे। उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

Location :  Noida

Published :  1 November 2026, 2:27 AM IST