Greater Noida: गांव में था इतना खौफ कि ग्रामीणों ने कर दिया था बहिष्कार, एनकाउंटर में मारे गए बलराज की पूरी कहानी
नोएडा में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपित बलराज उर्फ बल्ले की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद उसके पुराने कारनामे सामने आए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि उसकी हरकतों से परेशान होकर करीब पांच-छह साल पहले उसे गांव से बाहर कर दिया गया था। उस पर बच्चों, बच्चियों और पशुओं के साथ गलत हरकत के अलावा एक बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या का भी आरोप लगा था।