बदायूं में 8 महीने से चल रही थी खामोश जंग, फिर ब्लॉक परिसर में उठाया ऐसा कदम कि मच गया हड़कंप

बदायूं के बिसौली ब्लॉक में आठ महीने से मानदेय न मिलने से परेशान एपीओ त्रिवेणी शाक्य ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। कर्मचारियों की सतर्कता से उनकी जान बच गई। घटना ने संविदा कर्मियों के भुगतान और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 13 June 2026, 1:25 AM IST

Budaun : जिले के बिसौली ब्लॉक परिसर में शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सरकारी व्यवस्था और संविदा कर्मियों की हालत पर कई सवाल खड़े कर दिए। आठ महीने से मानदेय न मिलने और लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे एपीओ त्रिवेणी शाक्य ने ब्लॉक परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में थे और परिवार का खर्च चलाना भी उनके लिए मुश्किल होता जा रहा था। घटना के बाद पूरे ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया।

Location :  Budaun

Published :  13 June 2026, 1:21 AM IST