औरैया में नए डीएम बृजेश कुमार का कामकाज को और अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर

औरैया के नए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कार्यभार संभालते ही सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने जनसुनवाई, पारदर्शिता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 21 April 2026, 8:53 PM IST

Auraiya: जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालते ही नए जिलाधिकारी बृजेश कुमार एक्शन मोड में नजर आए। कोषागार पहुंचकर उन्होंने न सिर्फ कार्यभार ग्रहण किया, बल्कि सिस्टम की बारीकियों को भी गंभीरता से समझा। शुरुआती ही दिन से उन्होंने साफ संकेत दे दिया है कि अब जनता से जुड़े कामों में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यभार ग्रहण और समीक्षा

नवागत जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कोषागार के डबल लाकर रूम में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। चार्ज संभालते ही उन्होंने कोषागार की व्यवस्थाओं और अभिलेखों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज को और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।

जनसुनवाई पर विशेष जोर

डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रोजाना सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Auraiya News: सुरक्षा के लिए लगा CCTV कैमरा ही उखाड़ ले गए शातिर; पढ़ें औरैया की यह वारदात

जनहित योजनाओं पर फोकस

अपने शुरुआती निर्देशों में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति दोनों सुनिश्चित की जाए।

प्रशासनिक बैठक में मौजूद रहे अधिकारी

इस मौके पर आयोजित बैठक में सीडीओ, एडीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नए जिलाधिकारी का स्वागत किया और जिले के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया

 

Location :  Auraiya

Published :  21 April 2026, 8:53 PM IST