बदायूं में विकास की खुली पोल: नई सड़क उंगलियों से उखाड़ते दिखे ग्रामीण, फूटा गुस्सा
बदायूं के सहसवान क्षेत्र में नई बनी सड़क कुछ ही घंटों में उखड़ने लगी, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्रामीण हाथों से सड़क की परत उखाड़ते नजर आए। ग्रामीणों ने निर्माण में भारी लापरवाही और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।