गाजियाबाद में धर्मांतरण का नया मामला: हाथ में कलावा और गले में माला पहनकर करता था छांगुर बाबा की पूजा

वर्ष 2018 में वह युवक उसे छांगुर बाबा के पास लेकर गया। वहां भी वह भगवान की पूजा करता था। एक दिन उसने महिला से विवाह करने की इच्छा जताई। महिला ने हां कर दी। इसके बाद वह युवक लखनऊ के एक होटल में लेकर गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध महिला के साथ यौन शोषण किया गया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 July 2025, 9:45 AM IST
google-preferred

गाजियाबाद में महिला के धर्मांतरण और लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को अपनी तहरीर दी थी। जिसके आधार पर वर्ष मुकदमा दर्ज किया गया। इस समय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद में फैजान उर्फ अक्षय पुत्र हसीब असगर, उसकी मां शगुप्ता परवीन उर्फ हेमलता और उसकी बहन फौजिया उर्फ फाजिया उर्फ कंचन के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। ये सभी आरोपी वर्ष 2024 में दर्ज कराए गए केस के तहत नामजद हैं।

क्या है पूरा मामला

यह मामला उत्तर प्रदेश के वजीरबाग बहराइच निवासी एक महिला के साथ जुड़ा है, जो वर्तमान में नोएडा सेक्टर 63 के गिझोड गौतमबुद्धनगर इलाके में रह रही हैं। महिला ने बताया कि वह जुलाई 2015 में आईटीएम कॉलेज लखनऊ में द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं।

मुस्लिम होने के बावजूद करता थे ये काम

महिला ने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी एक युवक से जान-पहचान हुई। उस युवक ने अपना नाम अक्षय बताया और स्वयं को लखनऊ की एक यूनिवर्सिटी का अंतिम वर्ष का बीटेक छात्र बताया। उसने खुद को हिन्दू होने का दावा किया था। युवक अपने हाथ में कड़ा पहनता, माथे पर तिलक लगाता, हाथों में कलावा बांधता और गले में तुलसी की माला पहनता था। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ी और वे दोनों अक्सर मिलते-जुलते, मंदिर जाने लगे।

फिर छांगुर बाबा के पास लेकर गया

वर्ष 2018 में वह युवक उसे छांगुर बाबा के पास लेकर गया। वहां भी वह भगवान की पूजा करता था। एक दिन उसने महिला से विवाह करने की इच्छा जताई। महिला ने हां कर दी। इसके बाद वह युवक लखनऊ के एक होटल में लेकर गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध महिला के साथ यौन शोषण किया गया।

कई बार गर्भपात करवाया

महिला ने बताया कि उस युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर उसने समझाया कि जल्द ही शादी कर ली जाएगी। इसके बाद उसने महिला को नौकरी दिलाने का बहाना बनाकर लखनऊ के सफा पब्लिक स्कूल में ले गया, जहां भी उसका शोषण जारी रहा। यह युवक नशे की लत का शिकार था और एलएसडी, केमिकल कोक जैसे नशे करता था। उसने कई बार महिला को गर्भपात की दवाइयां खिलाई, जिससे उसका गर्भ गिर गया। महिला ने एक बार गर्भपात के लिए नर्सिंग होम भी ले जाने का जिक्र किया।

गाजियाबाद में बंधक बनाकर शोषण

जनवरी और फरवरी 2016 में आरोपी युवक उसे दिल्ली घुमाने के बहाने क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद ले आया। वहां उसने किराए का फ्लैट लिया और महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। इसके बावजूद वह शादी का कोई प्रावधान नहीं निभाना चाहता था।

महिला पर खूब अत्याचार किया

महिला ने बार-बार शादी के लिए कहा, लेकिन आरोपी किसी न किसी बहाने से इनकार कर देता था। वह महिला को शादी का भरोसा दिलाकर भी उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने कई बार गर्भपात की दवाइयां खिलाई, जिससे महिला का गर्भ गिरता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी उसे शादी करने के वादे पर भरोसा दिलाकर उसके साथ अत्याचार करता रहा।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी फैजान उर्फ अक्षय, उसकी बहन फौजिया और माता शगुप्ता परवीन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन सभी के खिलाफ 2024 में मामला दर्ज किया गया था। अभी पुलिस ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Location : 
  • Ghazipur

Published : 
  • 26 July 2025, 9:45 AM IST