नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, सोनौली बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आम चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान प्रक्रिया जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे) से पोलिंग बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 March 2026, 4:34 PM IST

महराजगंज: भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आम चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान प्रक्रिया जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6:45 बजे) से पोलिंग बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव में करीब 1.90 करोड़ पंजीकृत मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक,  चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। महराजगंज जिले से सटे सोनौली बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सीमा पर आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ निगरानी कर रही हैं।
दो मार्च से ही सीमा सील

नेपाल प्रशासन द्वारा भारतीय प्रशासन से चुनाव के मद्देनज़र 72 घंटे पहले सीमा सील करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद दो मार्च की रात 12 बजे से ही भारतीय सीमा को पूरी तरह बंद कर दिया गया। सीमा बंद होने के बाद से ही आम लोगों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।

नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए किया नामांकन, बिहार में नये मुख्यमंत्री की तलाश तेज, जानिये किसके सिर सजेगा CM का ताज?

सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

भारत की ओर से एसएसबी (SSB) के जवानों के साथ इंटेलिजेंस टीमें भी हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। सीमा क्षेत्र में चेकिंग और निगरानी को और सख्त कर दिया गया है ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवाजाही को रोका जा सके।

मनरेगा में फर्जी हाजिरी पर कसा शिकंजा: फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू होते ही हजारों से सैकड़ों में सिमटी मजदूरों की संख्या

नेपाल की ओर भी कड़ी सुरक्षा

नेपाल सीमा के प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह सील कर दिया गया है। वहीं नेपाल के बेलहिया चौकी पर नेपाल प्रहरी की टीम सुरक्षा में तैनात है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 5 March 2026, 4:34 PM IST