नौतनवा में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने की ये कार्रवाई, खनन माफियाओं में अफरातफरी

महराजगंज के नौतनवा में धड़ल्ले से चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने बड़ी कारवाई की है। नौतनवा तलसील प्रशासन ने देर रात तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान कई ट्रैक्टर ट्राली और लोडर को सीज किया। इस कार्रवाई के बाद अवैध मिट्टी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 May 2026, 12:39 AM IST

Maharajganj: जनपद के नौतनवा तहसील अंतर्गत दर्जनों जगहों पर चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कारवाई की है। बीती रात एसडीएम नवीन प्रसाद और नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर औचक छापेमारी करते हुए ट्रैक्टर ट्राली और लोडर सीज किया । डाइनामाइट न्यूज़ ने नौतनवा तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से जुड़ी खबर को प्रकाशित किया था जिसमें पर्यावरण और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँच रहा।

महराजगंज के डॉ. निशांत अस्पताल में बवाल : मरीज का हाल पूछना पड़ा भारी, परिजनों से धक्का-मुक्की

इन क्षेत्रों में की छापेमारी

एसडीएम नौतनवा पुलिस टीम के साथ तहसील क्षेत्र के खैराटी, बढ़हरा, लक्ष्मीपुर क्षेत्र में बीती रात औचक निरीक्षण कर मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्रालियों को रोककर जांच किया जिसमें कई जगह अवैध खनन होता पाए जाने पर सीज की कारवाई की।

छापेमारी करती प्रशासन की टीम

बता दे कि तहसील क्षेत्र में कई लोग ईट भट्ठा के लिए परमिट भी खनन विभाग से लिए है जिसकी आड़ में कई जगह अवैध खनन भी हो रहा।

महराजगंज में पेट्रोल पंप का वायरल वीडियो बना सनसनी, कालाबाजारी के आरोप से हड़कंप

इतने वाहन हुए सीज

बीती रात करीब 01 बजे नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा टोला धुनका से मिट्टी लदी 04 ट्रैक्टर-ट्राली, खैराटी गांव से 02 ट्रैक्टर-ट्राली व लक्ष्मीपुर क्षेत्र के मणि चौराहा से 01 मिट्टी लोडर व 02 ट्रैक्टर-ट्राली सहित कुल 09 वाहनों को सीज किया गया है।

Location :  Maharajganj

Published :  18 May 2026, 12:34 AM IST