यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवती ने एक डॉक्टर पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने डॉक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Muzaffarnagar: यूपी के मुजफ्फरनगर में युवती ने एक डॉक्टर पर ब्लैकमेल कर कई महीनों तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी।
पीड़िता की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई जिसके बाद आनन- फानन में एसएसपी मुज़फ्फरनगर द्वारा इस मामले की जाँच एसपी क्राईम इंदु सिद्धार्थ को दी गई।
युवती ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने उसे अपने यहां नौकरी पर ऱखा। एक दिन डाक्टर ने मौका पाकर उसे बेहोशी का इजैंक्शन लगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी अपने मोबाइल में बना ली।
होश में आने के बाद जब पीड़िता को आपबीती का एहसास हुआ तो उसने आरोपी डॉक्टर सुलेमान और उसकी पत्नी आबिदा से इस बाबत बात की तो उन्होंने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो दिखाते हुए वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद आरोपी डाक्टर युवती को ब्लैकमेल कर कई महीनों तक अपनी हवश का शिकार बनाता रहा।
मामले की जानकारी देती एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ
नगर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने कोतवाली में लिखित शिकायती पत्र देते हुए ये आरोप लगाया। पीड़िता ने पड़ोस में ही रहने वाले डॉक्टर सुलेमान ने 2 साल पूर्व उसे अपने घर घरेलू काम के लिए नौकरी पर रखा था लेकिन आरोप है कि इसी दौरान डॉ सुलेमान ने एक दिन जब पीड़िता की अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसकी अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना ली।
लेकिन एक दिन हिम्मत कर पीड़िता ने जब आप बीती अपने पिता को बताई तो पीड़ित पिता अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंच गया। बीती 6 मार्च को पीड़िता द्वारा कोतवाली में डॉक्टर सुलेमान के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन कुछ ही घंटे बाद उसे छोड़ भी दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत आलाधिकारियों को भी की लेकिन जब कोई कार्यवाही नही हुई तो पीड़िता ने अपनी एक वीडियो रिकॉर्ड कर आप बीती बताते हुए खुद को आग लगाकर आत्महत्या की धमकी देते हुए पुलिस को इसका जिम्मेदार बताया।
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मुज़फ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा तुरंत एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में एक टीम को गठित कर इस मामले की जांच शुरू कराई गई।
पीड़िता ने योगी सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। उसने प्रशासन को हिदायत दी है कि अगर उसको इंसाफ नहीं मिला तो वह सुसाइड जैसा कदम उठाएगी जिसकी जिम्मेदार पुलिस होगी।
मामले को लेकर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ न कहा कि एक वीडियो संज्ञान में आया हुआ है। इस संबंध में कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला ने कंप्लेंट किया था। जिसके संबंध में मुझे और मेरे साथ-साथ एक पैनल बनाया गया। मौके पर जाकर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।