दोस्ती निभाने गया था युवक, लेकिन घर पहुंचते ही हुआ ऐसा कांड कि वायरल हो गया वीडियो! पुलिस ने तीन को भेजा जेल

मुजफ्फरनगर के एक गांव से सामने आए वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक युवक अपने दोस्त को घर छोड़ने पहुंचा था, लेकिन वहां जो हुआ उसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 June 2026, 12:23 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव की बताई जा रही है।

दोस्त को घर छोड़ने पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार 3 जून को खरड़ गांव निवासी चमन कश्यप का बेटा वरुण अपने मित्र नफीस के साथ शराब पार्टी में शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों ने साथ में शराब पी थी और इसके बाद नशे की हालत में घर लौटे। नफीस अपने दोस्त वरुण को सुरक्षित उसके घर छोड़ने के लिए साथ आया था।

हालांकि, घर पहुंचने पर वरुण के परिजन उसकी नशे की हालत देखकर नाराज हो गए। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने नफीस को घर के अंदर घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

Chandauli: रात में सोया था युवक, सुबह खून से लथपथ मिला शव, गांव में दहशत

किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली पूरी घटना

मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए फुगाना थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो खरड़ गांव का ही है और इसमें नफीस पुत्र नवाब के साथ मारपीट की जा रही है। पुलिस ने वीडियो और जांच के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

दिल्ली आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में 12वीं से MA तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

क्या बोले सीओ फुगाना?

सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो की जांच की गई। जांच में पता चला कि यह वीडियो चमन कश्यप के घर का है। उन्होंने बताया कि चमन कश्यप के परिजनों द्वारा नफीस के साथ मारपीट की गई थी। दोनों युवक मित्र हैं और साथ में खाना-पीना कर घर लौटे थे, जिसका परिजनों ने विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  6 June 2026, 12:23 PM IST

Advertisement