
मुजफ्फरनगर में पुलिस टीम पर फायरिंग
मुजफ्फरनगर: जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने का एक मामला सामने आया है। जहाँ चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे संदिग्धों का पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें हेड कांस्टेबल अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हेड कांस्टेबल अजीत की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद की आठ पुलिस टीमें कॉम्बिंग अभियान में जुटी हैं।आधिकारिक का दावा है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ शीघ्र ही कठोरता कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया की तितावी थाना पुलिस गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को दिखाई दिए। पुलिस को देखकर जब वे भागने लगे तो चेकिंग टीम में शामिल हेड कांस्टेबल अजीत कुमार ने उनका पीछा किया जिसपर भाग रहे आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमे गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजित घायल हो गया।
घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को तत्काल जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाकर मुजफ्फरनगर के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
एसएसपी ने बताया कि बदमाश फायर करने के बाद फरार हो गए। घायल सिपाही को तत्काल आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। अभी वह खतरे से बाहर हैं। फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पूरे जनपद से आठ टीमों को लगाया गया है।
मुजफ्फरनगर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस सांसद ने CEC ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
घटनास्थल पर और पूरे क्षेत्र में कांबिंग कराई जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Location : Muzaffarnagar
Published : 24 October 2026, 11:38 PM IST