हिंदी
नवरात्रों के शुरू होते ही मिलावट खोर भी सक्रिय हो जाते हैं। जिसके चलते कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से मुज़फ्फरनगर में तीन महिला सहित दो लोग उल्टी दस्त लगने से बीमार हो गए जिन्हें आनन फानन में शुक्रवार को परिजनों द्वारा तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीमार आशु
Muzaffarnagar: नवरात्रों के शुरू होते ही मिलावट खोर भी सक्रिय हो जाते हैं। जिसके चलते कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से मुज़फ्फरनगर में तीन महिला सहित दो लोग उल्टी दस्त लगने से बीमार हो गए जिन्हें आनन फानन में शुक्रवार को परिजनों द्वारा तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरसअल शाहपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में गुरुवार रात व्रत के चलते एक घर में कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाई गई थी लेकिन परिवार के सदस्यों को ये नहीं पता था कि इस कुट्टू के आटे को खाने से उनकी जान पर बन आएगी।
मुज़फ्फरनगर में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 3 महिलाओं सहित 5 लोग उल्टी-दस्त से बीमार। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों के अनुसार, रात में पकौड़ी खाने के बाद सुबह 5 बजे तबीयत बिगड़ी। सावधान रहें, शुद्ध खाद्य सामग्री ही इस्तेमाल करें।
#Navratri #FoodSafety… pic.twitter.com/fTWkRuBeIC
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 20, 2026
आपको बता दे कि दिन निकालने पर इस परिवार की 23 वर्षीय लक्ष्मी, 25 वर्षीय मीनू, 25 वर्षीय आंसू और 48 वर्षीय प्रमोद जहां उल्टी दस्त लगने से बीमार पड़ गए तो वहीं परिजनों द्वारा इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान अस्पताल में सलेमपुर गांव की एक 52 वर्षीय महिला संतलेश भी कुट्टू का आटा खाने से बीमार होकर अस्पताल में पहुंची थी। जिसके चलते तीन महिला सहित इन सभी पांच लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है।
इस मामले की जानकारी देते हुए बीमार आशु ने बताया की रात हमने कुट्टू की पकौड़ी खाई। जी, जब सुबह उठ 5:00 बजे तो ऐसा हुआ। जैसे अटैक हो गया हो। नया गांव मीरापुर से हमने सुकराम पाल जी की दुकान से कुटु लिया। और चार आदमी ने खाया हमने दो लेडी ,दो जेंट्स चारों को ऐसे ही हुआ। अस्पताल में तीन आदमी भर्ती है। दो लेडिज और एक में उनकी भी तबीयत खराब है। थोड़ा सा कौन सा है।
Kaushambi News: स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत पर DM की पैनी नजर, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी
दवाई ली है। उन्होंने भी गांव से ही ली है। जैसे ही हमने कुट्टू खाया। लेटे नींद आ गई सुबह ऐसा हो गया। बिल्कुल चक्कर आने को हो गए। जैसे हमें हमको अटैक हो गया हो। मुझे पता नहीं हमको दुकानदार ने दिया। मांग क्या बस हमको जांच चाहिए। इसमें क्या था। क्या नहीं जी,हर बार भी होता होगा।