हिंदी
मुजफ्फरनगर में चोरी का खुलासा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Muzaffarnagar: जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्क्रैप व्यापारी के घर से देर रात हुई करीब 12 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस मामले की आगे की तहकीकात में जुट गई है।
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त होने के बाद फील्ड यूनिट, क्रिमिनल इंटेलिजेंस टीम और थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने कुछ ही घंटों में चोरी गई रकम की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली।
मुहल्ला मल्हूपुरा निवासी मोहम्मद चांद कंप्यूटर स्क्रैप का कारोबार करता है। बुधवार शाम को चांद अपने परिवार के साथ मुहल्ला खालापार में अपनी रिश्तेदारी में हुए विवाह समारोह में शामिल होने गया था। जिसके चलते मकान पर ताला लगा था। लगभग दो घंटे बाद घर लौटे तो उन्होंने देखा कि ऊपर ममठी का गेट खुला पड़ा था।
मुजफ्फनगर में बड़ी चोरी का खुलासा
मकान में दाखिल हुए तो अंदर अलमारी का सामान बिखरा था और कपड़े समेत अन्य सामान भी खुर्द-बुर्द पड़ा था। मोहम्मद चांद ने बताया कि घर में रखी करीब 12 लाख रुपये की नगदी चोरी हुई है।
स्क्रैप व्यापारी मोहम्मद चांद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जमा किए थे। वह अपने परिवार के साथ शादी में गए थे। शादी से लौटने के बाद वह घर पहुंचे तो उनके बैग से नकदी गायब थी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
उन्होंने कहा कि किसी पर कोई शक नहीं है लेकिन कालोनी में यह पहली घटना है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया। तीनों टीमों को अलग-अलग टास्क दिए गए। चंद घंटे में पुलिस ने चोरी हुए 12 लाख रूपए बरामद कर लिये। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी इसमें गिरफ्तारी की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 9 April 2026, 3:54 PM IST