डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंधमारी, घर में शॉटगन और पेट्रोल लेकर घुसा हमलावर, अमेरिका में मचा हड़कंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में रविवार को एक बार फिर बड़ी सेंधमारी का मामला सामने आया है। फ्लोरिडा स्थित उनके आलीशान आशियाने मार-ए-लागो में एक हथियारबंद शख्स ने घुसपैठ की कोशिश की।