
पिता-चाचा गिरफ्तार : नाबालिग से दुष्कर्म(Source: Dynamite)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके सगे पिता और चाचा ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। रक्षक ही जब भक्षक बन बैठे, तो पीड़िता ने अपनी मामी की मदद से पुलिस की शरण ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मां काफी समय पहले पिता की हरकतों से तंग आकर घर छोड़कर जा चुकी थी। घर में मां की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए सबसे पहले उसके चाचा आसिफ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा पिछले 4 महीनों से उसे जान से मारने की धमकी देकर लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा था।
Muzaffarnagar: महिला ने दरोगा और कांस्टेबल को खड़ा किया कटघरे में, जानें न्याय के लिए कहां दी दस्तक
हताश होकर जब किशोरी ने हिम्मत जुटाई और अपने पिता फरमान को चाचा की करतूतों के बारे में जानकारी दी, तो उसे उम्मीद थी कि पिता उसे सुरक्षा प्रदान करेंगे। लेकिन रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए कलयुगी पिता भी हैवान बन बैठा। अपनी बेटी को बचाने के बजाय उसने भी उसके साथ बलात्कार किया। कई महीनों तक यह सिलसिला चलता रहा, जिससे तंग आकर किशोरी ने किसी तरह शामली में रहने वाली अपनी मामी से संपर्क साधा और आपबीती सुनाई।
मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना। 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सगे पिता और चाचा ने किया महीनों तक सामूहिक दुष्कर्म। पीड़िता की शिकायत पर @muzafarnagarpol ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी। #Muzaffarnagar #UPCrime… pic.twitter.com/cDvgfUmxpI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 1, 2026
30 अप्रैल को पीड़िता अपनी मामी के साथ कोतवाली पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 65(1), 115(2), 351(3) और 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी पिता फरमान और चाचा आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
Gorakhpur: हथौड़े, लाठी-डंडों से बाप-बेटा को पीटा, एक ने दम तोड़ा तब पुलिस आई एक्शन में
मुजफ्फरनगर के एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर पिछले कुछ महीनों से बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल परीक्षण के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी पीड़िता का सगा पिता और सगा चाचा ही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 1 May 2026, 10:17 PM IST