Muzaffarnagar Crime: ग्राहक बनकर आया चोर…फिर किया ये कांड, जाने क्या है पूरी कहानी?

मुजफ्फरनगर के सराफा बाजार में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक बहन की शादी के लिए ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और मौका मिलते ही लाखों रुपये की सोने की अंगूठियां छीनकर फरार हो गया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की शर्मा ज्वेलरी शॉप की है।

Updated : 3 February 2026, 5:01 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार शाम सरे बाजार हुई इस वारदात ने सर्राफा कारोबारियों में दहशत फैला दी। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में स्थित शर्मा ज्वेलरी शॉप पर एक युवक खुद को सामान्य ग्राहक बताकर दुकान में दाखिल हुआ। उसने दुकानदार से कहा कि उसकी बहन की शादी है और उसे सोने की ज्वेलरी खरीदनी है।
दुकान मालिक नवीन कुमार शर्मा ने भरोसा कर युवक को बैठाया और सोने की ज्वेलरी दिखाने लगे। शुरुआत में युवक बड़े ध्यान से अंगूठियां और चेन देखता रहा, जिससे किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ।

मौका मिलते ही लाखों की अंगूठियां छीनकर फरार

इसी दौरान जैसे ही दुकानदार ने लाखों रुपये कीमत की सोने की पांच अंगूठियां युवक के सामने रखीं, उसने अचानक झपट्टा मारा और सभी अंगूठियां उठाकर दुकान से बाहर की ओर भागने लगा। अचानक हुई इस घटना से दुकानदार हक्का-बक्का रह गया।

मैनपुरी डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: रिश्तेदार और पड़ोसी निकले कातिल, जानें पूरी खबर

होश संभलते ही नवीन कुमार शर्मा ने चोर-चोर चिल्लाते हुए युवक का पीछा भी किया, लेकिन भीड़भाड़ वाले बाजार का फायदा उठाकर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। कुछ ही पलों में पूरी घटना से बाजार में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए।

पुलिस की पड़ताल जारी

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित दुकानदार से जानकारी ली साथ ही पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि 2 फरवरी की शाम को कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में एक सुनार की दुकान से खरीदार द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। प्रारंभिक जांच में कुछ सोने की चेन और अंगूठी ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संदिग्धों को चिन्हित किया और गहन जांच शुरू कर दी।

Broccoli vs Cauliflower: ब्रोकली या फूलगोभी…सेहत की थाली में कौन है असली हीरो?

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद सराफा व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई है।

 

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 3 February 2026, 5:01 PM IST