दामाद जी पधारे अंगना, ससुर साहब हुए जानलेवा…आपको अंदर तक हिला देगी लखनऊ की ये खबर

लखनऊ के आशियाना इलाके में बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने अपने दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। चार साल पुरानी रंजिश आखिरकार खून-खराबे में बदल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 March 2026, 1:45 PM IST

Lucknow: लखनऊ की शांत गलियों में रिश्तों का खून बह गया। एक पिता का गुस्सा इस कदर हावी हुआ कि उसने अपने ही दामाद को मौत के घाट उतार दिया। प्रेम विवाह से शुरू हुई नाराजगी आखिरकार हत्या जैसे संगीन अपराध में बदल गई। इस वारदात ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक रिश्तों के नाम पर खून बहता रहेगा।

आशियाना में रिश्तों का खूनी अंत

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की लव मैरिज से नाराज होकर अपने दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक किसी काम से ससुराल आया था, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

Chaitra Navratri 2026: इन 9 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो भक्ति हो जाएगी भंग

कौन था मृतक और क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान विष्णु यादव (30) के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ का रहने वाला था। करीब चार साल पहले उसने साक्षी नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि साक्षी के परिवार को यह शादी मंजूर नहीं थी और तभी से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था।

विवाद कैसे बना हत्या की वजह?

मंगलवार देर रात जब विष्णु आशियाना स्थित ससुराल पहुंचा, तो किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल पक्ष ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि लकड़ी की चारपाई के पाये से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की बर्बरता ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

विकासनगर बस अड्डे पर अचानक मची चीख-पुकार, पुलिस अलर्ट; जानिये पूरा अपडेट

पुलिस जांच में क्या आया सामने?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के मुताबिक, 17 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे डायल 112 पर हत्या की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच जारी है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 18 March 2026, 1:45 PM IST