Murder in UP: रामपुर में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में एक वकील की ऑफिस में गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को इस घटना को लेकर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। वकीलों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 February 2026, 1:35 PM IST

Rampur: यूपी के रामपुर में को दिनदहाड़े हुए वकील की हत्या के बाद वकीलों का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं। वकीलों ने अधिवक्ता के मौत के बाद धरना प्रदर्शन किया है। रामपुर कचहरी के सभी अधिवक्ता अम्बेडकर पार्क में धरने पर बैठे है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की है।

प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने कमान संभाली।

जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे वकील समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। गुरुवार को रामपुर सहित मुरादाबाद, संभल और अमरोहा जिलों में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर में नारेबाजी और हंगामा भी हुआ।

गजराज बने यमराज, परिवार के 6 लोगों को उतारा मौत के घाट; जानिये हजारीबाग की पूरी घटना

अधिवक्ताओं ने की ये मांग

अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मामले की त्वरित न्यायालय में सुनवाई, एक माह के भीतर सजा सुनिश्चित करने और मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

इसके साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग उठाई गई है। पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो समेत सभी साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वायरल हुए वीडियो से मचा हड़कंप

गौरतलब है कि रामपुर जिले में जिला पंचायत परिसर में हुए अधिवक्ता फारूख अहमद खां हत्याकांड में गुरुवार को वायरल हुए दो सीसीटीवी वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं। करीब तीन मिनट नौ सेकेंड के इन दोनों वीडियो में अधिवक्ता और जिला पंचायत कार्यालय के बाबू असगर अली के बीच हुए विवाद से लेकर गोली चलने तक की पूरी घटना क्रमवार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, जिला जज को थ्रेट मेल, कोर्ट परिसर में हड़कंप

हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Location : 
  • Rampur

Published : 
  • 13 February 2026, 1:35 PM IST