यूपी में चमत्कार: बहुमंजिला इमारत गिरी, उखड़े कई विद्युत पोल, क्षेत्र में भीषण आग संग फैला हैवी करंट; बचे सभी लोग

यूपी के मुरादाबाद में शनिवार को एक तीन मंजिल मकान तेज आवाज के साथ अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। हादसे के बाद पूरे मलबे में लोगों के दबने की आशंका से हड़कंप मच गया, लेकिन घटनास्थल पर ऐसा चमत्कार हुआ कि लोग दांतों तले उंगली दबाने लगे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 September 2026, 10:25 PM IST
google-preferred

Moradabad: यूपी के मुरादाबाद में दिलदहलाने वाला हादसा हो गया। थाना मुगलपुरा क्षेत्र में शनिवार को एक तीन मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मुगलपुरा थाना क्षेत्र में स्थित यह मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी और कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। खतरे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए मकान में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवा दिया था। इसके बाद शनिवार को अचानक मकान का बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ धराशायी हो गया।

 

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, क्योंकि प्रशासन ने खतरे को देखते हुए दो दिन पहले ही मकान को खाली करा लिया था।

आसपास फैली दहशत

मकान गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास रहने वाले लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि गिरने के समय धूल का गुबार उठ गया और कुछ देर के लिए स्थिति बेहद भयावह हो गई। सूचना मिलते ही थाना मुगलपुरा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

2027 जनगणना का शेड्यूल जारी, UP समेत चार चुनावी राज्यों में इस तारीख से शुरू होगी गिनती

अफसरों ने की लोगों से ये अपील

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की अपील की। साथ ही मलबे के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी गई, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके। अधिकारियों ने बताया कि पहले ही मकान खाली करा लिया गया था, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

Budaun: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाई-वे पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकें भिड़ीं, चार गंभीर

स्थानीय लोगों ने की प्रशासन से मांग

घटना के बाद इलाके में मौजूद अन्य जर्जर भवनों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई पुराने और कमजोर मकान अभी भी खतरा बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी भवनों का सर्वे कराया जाए और खतरे वाले मकानों पर समय रहते कार्रवाई की जाए।

फिलहाल प्रशासन की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location :  Moradabad

Published :  5 September 2026, 10:25 PM IST

Advertisement