नियम ताक पर, जेबें गर्म? पुल पर दौड़ रहे Overload Trucks की आवाजाही का वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के राज्यों में रात के समय ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही का वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुल की सुरक्षा को लेकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 July 2026, 4:30 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित चुनार पुल पर रात के समय ओवरलोड ट्रकों की कथित आवाजाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में देर रात भारी-भरकम ट्रकों के पुल से गुजरने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

रात में ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही का दावा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिबंध और निगरानी के दावों के बावजूद रात के समय ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से चुनार पुल से गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से जारी है, जिससे पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Mirzapur: मिर्जापुर में सराफा व्यापारी लूटकांड में बड़ा खुलासा, तीन गिरफ्तार; जानिये कैसे रची थी खौफनाक साजिश?

अवैध वसूली के भी लगे आरोप

सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि रात के समय ओवरलोड ट्रकों से कथित तौर पर अवैध वसूली की जाती है। लेकिन, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है।

पुल की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चुनार पुल एक पुराना और महत्वपूर्ण पुल है। ऐसे में लगातार भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से इसकी संरचनात्मक सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Mirzapur: मिर्जापुर में अचानक उठी भीषण आग की लपटें, विकराल रूप देख भागे लोग; जानिये क्या हुआ फिर

जांच और कार्रवाई की उठी मांग

वायरल वीडियो के बाद लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Location :  Mirzapur

Published :  4 July 2026, 4:30 PM IST

Advertisement